DHANNU THEMES PRO

lisensi

Ravi News
Friday, 27 December 2024, December 27, 2024 WIB
Last Updated 2024-12-27T10:30:18Z

कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान जारी : सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर, दुकानें समय पर बंद और असामाजिक तत्वों पर रोक

Advertisement









पुलिस का विशेष अभियान जारी : सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर, दुकानें समय पर बंद और असामाजिक तत्वों पर रोक

 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार दिनांक 26.12.2024 की रात्रि में कोतवाली पुलिस और डीआरजी की टीम ने घुघरी रोड स्थित अटल आवास और शहर के अन्य सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया।  

  

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन पुलिस को देख भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। उसकी जांच करने पर यह पाया गया कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। माननीय न्यायालय ने आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया। चालक का नाम अब्बास खान पिता अयूब खान, उम्र 22 साल ग्राम बंधटोला, थाना बोड़ला ।


इस विशेष अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब शहर में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस की कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई के चलते देर रात तक खुली दुकानें, पान ठेले, होटल आदि अब समय पर बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही, रात के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है।  


चेकिंग अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह चौहान,थाना प्रभारी लालजी सिन्हा और थाना कोतवाली तथा डीआरजी टीम के जवानों द्वारा चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने अटल आवास परिसर और आसपास के इलाकों में गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।  


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नियमित गश्त और चेकिंग से शहर में अपराधों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम पुलिस जिले को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।  


पुलिस द्वारा देर रात तक खुले दुकानों को बंद कराने और संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई के कारण शहर में शांति और व्यवस्था स्थापित हो रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया।  


श्री सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण किया जा सके और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment